कौशांबी। सिराथू तहसील के विकासखंड कड़ा ब्लॉक के धुमाई ग्राम सभा में कौशांबी सांसद प्रतिनिधि व धुमाई ग्राम प्रधान ने गरीब असहाय गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए 83 कंबलों का वितरण किया।
सिराथू तहसील के अंतर्गत कड़ा विकासखंड के धुमाई ग्राम प्रधान तथा कौशांबी सांसद प्रतिनिधि गुलाब सोनकर ने ठंड से बचाव के लिए गरीब असहाय गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को 83 कंबलों का वितरण किया। प्रधान की नेक पहल से निराश्रित असहाय लोगों ने कंबल पाकर उनकी सराहना भी किया।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी रामलाल मौर्य, विजयभान सोनकर, मिथलेश लोधी, उमेश कुमार, संदीप कुमार, रेशमा देवी, विपाती सोनकर सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।