हरपालपुर- सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत टिक्कापुरवा गांव में टीकाकरण करने गई टीम बैरंग वापस हो गयी। ग्रामीणों ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने से साफ इनकार कर दिया। टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है ।
हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत अरवल ग्राम सभा के मजरा टिक्कापुरवा के ग्रामीणों ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीका लगवाने से साफ इनकार कर दिया। टीकाकरण के लिए मौके पर टीम में एएनएम कमलेश कुमारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री संजू देवी व सुपरवाइजर हर्ष कुमार पहुंची थीं ।