कौशाम्बी : दिनांक 03 जून 2020 को जूम मीटिंग के जरिये भाजपा संगठन को मजबूत करने व वैश्विक कोरोना महामारी संकट से उबारने के लिये जिला कौशाम्बी की जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के साथ वर्चुअल कान्फ्रेंस हुई।
कौशांबी जिले के भाजपा संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य जी, जिला महामंत्री श्री संजय जायसवाल जी, अझुवा मंडल अध्यक्ष श्री रामराज मौर्य जी, आई.टी. कौशांबी से सहसंयोजक श्री सत्यम केसरवानी जी, शिवम केसरी, विजय कुमार जिला सदस्य एवं मंडल संयोजक आई टी सेल भाजपा कौशाम्बी,अझुवा से प्रशांत केसरवानी जी, सौरभ केसरवानी जी, ज्ञान शर्मा जी सहित सौ से अधिक जिले के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जूम ऐप के माध्यम से हुई वीडियो कान्फ्रेसिंग मे शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के रूप मे पूर्ण हुए एक वर्ष के भीतर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, बीते तीन वर्षों मे प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों, कोरोना आपदा मे केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवम् भाजपा संगठन द्वारा आमजन के लिए किए गए राहत कार्यों आदि के बारे मे जानकारी दी गयी । जिला उपाध्यक्ष धर्मराज मौर्य जी द्वारा कौशांबी भाजपा संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी प्राप्त कराई गई । जिला अध्यक्ष जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जिला संवाददाता मसुरिया दीन मौर्य I V 24 NEWS जनपद कौशाम्बी 9621680231