खाकी को कोहरे में दिख नहीं रहा खनन वहीं खनन माफिया लू़ट रहे बालू

 कछौना (हरदोई)- एसपी विपिन कुमार मिश्र की ईमानदारी के चर्चे हर उस जुबान पर हैं, जो समाज का अंग है। लेकिन ऐसे अफसर के उस निर्देश को खनन माफिया ठेंगा दिखा रहे हैं । उन्होंने कहा था कि खनन नही होगा लेकिन क्षेत्र में धड़ल्ले से दिन दहाड़े कई स्थानों पर जेसीबी लगाकर जमकर खनन किया जा रहा है।

फ़ाइल फोटो-            
             कछौना क्षेत्र में इस समय  खनन माफिया पूरी तरह से सक्रिय है। वह सर्दी के मौसम में फायदा उठा रहे है और दिन दहाड़े खनन करा रहे रहे हैं। कई स्थानों पर दिन दहाड़े जेसीबी चलती देखकर लोग चर्चा भी कर रहे है कि आखिर यह मशीनें क्यों धरती का सीना चीर रही है। एक ओर जहां ग्रामीण किसानों को अपने खेत से मिट्टी निकालने के लिए  परमीशन की आवश्यकता होती है वहीं ऐसे में दिन दहाड़े इन प्रकार से मशीनों से धड़ल्ले से खनन किसके आदेश पर हो रहा यह सोचनीय है। वैसे एसपी ने निर्देश जारी कर रखे है कि खनन नहीं होगा । लेकिन तस्वीरें खुद बोल रही है कि आदेशों को खनन माफिया कैसे ठेंगा दिखा रहे है ? अब सवाल लाजिमी है कि व्यापक पैमाने पर खनन बिना खाकी की अनुमति के तो नहीं हो रहा होगा ?