अमरीका में संसदीय चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार करोड़ 20 लाख से अधिक मतदाता डाक आदि माध्यमों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। अमरीका में अधिकांश मतदाताओं को व्यक्तिगत रूप से या फिर मेल के माध्यम से मतदान करने की अनुमति दी जाती है।
प्रतिनिधि सभा की 435 सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे जबकि ऊपरी सदन सीनेट की 35 सीटों के लिए मतदान होना है। इसके अलावा 50 में से 36 प्रान्तों के लिए गवर्नर का चुनाव भी किया जाएगा।
डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इन चुनावों में गर्भपात के अधिकार, प्रवास, अपराध और मंहगाई जैसे कुछ प्रमुख मुद्दे छाए हुए हैं।
राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प भी रैलियां कर रहे हैं।