एक युवती के अरमान दहेज लोभियो के लोभ की भेंट चढ़ गए।रात भर होता रहा इंतजार लेकिन बारात नहीं आई।बेटी की शादी पक्की के करने के बाद तिलक समारोह आदि हो गया। रिश्तेदार पहुंच गए। ढोलक की थापों पर शादी के मंगल गीत गाए जाने लगे। टेंट कनात लगी रही। खाना तैयार रहा। सहेलियां इंतजार करती रहीं, लेकिन लड़के वालों की वजह से सब खुशियां आंसुओं में बदल गई।लड़के वाले बारात ही लेकर नहीं आए। दहेज की मांग पूरी न होने पर न दूल्हा आया और न ही बारात ही नहीं आई। लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी है।
मामला हरदोई के लोनार कोतवाली इलाके का है।यहां के दुलारपुर निवासी सियाराम ने अपनी पुत्री लक्ष्मी का विवाह इसी लोनार थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर के निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र रामप्रकाश के साथ तय किया गया था।और 2 मई को तिलक भी किया जिसमें एक बाइक व 50 हजार की नगदी के साथ अन्य सामान भी दिया।और बारात 11 मई को आनी थी।गांव में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। गांव में टेंट-कनात भी लग गए थे। हलवाइयों ने खाना बना लिया था। देर रात तक लड़की वाले बारात आने का इंतजार करते रहे, लेकिन न बारात आयी। ऐसे में दुल्हन के पिता ने लड़के वालों को फोन करना शुरू किया। पहले तो लड़के के पिता ने फोन उठाया नहीं बाद में कहाकि एक लाख की नगदी के साथ अंगूूूठी व अन्य सामान नही मिल रहा इसलिए बारात नही आएगी।
चूंकि शुक्रवार की रात को बारात आनी थी तो पांडाल सजा, खाना बना नातेदार व रिश्तेदार दरवाजे पर पहुंच गए। बधाई देने वाले भी पगडंडी की राह पकड़ घर आ पहुंचे। पांडाल में बच्चे चहलकदमी कर रहे थे। रसोइयां खाना बनाने में मशगूल थे। समय जब धीरे-धीरे बढ़ने लगा और बारात नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों को चिंता हुई। जानकारी करने पर पता चला कि दूल्हे ने दहेज की मांग कर दी जिसे तुरंत पूरा न होते देख वर पक्ष के लोगों ने रिश्ता ठुकरा दिया और बारात लेकर नहीं आए।घटना का दुखद पहलू यह है कि लड़की के हाथों मे हसरतों की मेहंदी लगी की लगी रह गई।सभी खुश थे लेकिन वर पक्ष की तरफ से आई एक फोन काल ने कन्या पक्ष के लोगों की नींद उड़ा दी रंग में भंग मच गया सारी खुशियां एक फोन काल के बाद काफूर हो गई।उधर हाथों में मेहंदी और पैरों में महावर लगाएं लड़की अपने भविष्य के सुनहरे ताने बाने बुन रही थी एक पल में उसके भी सपने चकनाचूर हो गए। घर में सन्नाटा पसर गया। हर कोई बारातियों को कोस रहा था फिलहाल कन्या पक्ष की तरफ से मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है और एएसपी निधि सोनकार सेे मिलकर लड़की ने दुखड़ा सुनाया एएसपी ने मामले मेंं कार्यवाई के निर्देेेेश दिए है।