छात्रावासों से अनधिकृत लोगों को निकालने के लिए अधिकारियों की टीम गठित :- जिलाधिकारी

छात्रावासों में अनधिृत रूप से रहने वाले लोगों को निष्कासित करेगें :- पुलकित खरे

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि संज्ञान में आया है कि राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक), राजकीय इण्टर कालेज हरदोई तथा राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) मन्नापुरवा हरदोई में कई व्यक्ति अनधिकृत रूप से तथा मानक के विपरीत आवासित है, जिससे पात्र छात्र छात्रावास में आवासित होने से वंचित रह जाते है।

उन्होंने बताया कि उक्त दोनो छात्रावासों से अनधिकृत लोगों को निकालने के लिए नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी की टीम गठित की गयी है और उपरोक्त अधिकारियों से कहा है कि अपनी सुविधानुसार तिथि निर्धारित करकें एवं आवश्यकतानुसार पुलिस अधीक्षक से फोर्स की स्वीकृति लेकर एक अभियान चलायेंगे तथा सभी कमरों की चेकिंग करके छात्रावासों में अनधिृत रूप से रहने वाले लोगों को निष्कासित करके रिक्तियों को पात्र छात्रों से भरने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करेगें।