सवायजपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

           सवायजपुर ( हरदोई )– सवायजपुर में यंग मिलेनियर वोटर्स कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें आये भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह का कार्यकर्ताओं ने  स्वागत किया ।
            सवायजपुर में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के आवास पर यंग मिलेनियर वोटर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यकर्ताओं को एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर रहे युवाओं के वोट बनवाने एवं प्रत्येक मंडल पर नये भाजयुमों सदस्य बनाने के बाबत विस्तार से जानकारी दी गई । विधायक प्रतिनिधि रजनीश कुमार त्रिपाठी, अमन प्रताप सिंह दीपांशु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर नये मतदाता बनवाने के अलावा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें एवं पात्रों को लाभ दिलाएं ।
          भाजपा सरकार के साफ नीयत सही विकास के नारे को प्रसारित करने की बात कही । सवायजपुर विधानसभा संयोजक भाजयुमों मिथिलेश सिंह भूरा, मंडल अध्यक्ष मदनपाल सिंह, हरपालपुर मंडल अध्यक्ष, सवायजपुर मंडल संयोजक अनुज पाण्डेय, शोभित मिश्रा, हरिनाम सिंह, रामप्रकश सिंह, सत्यम बाजपेयी, अमित भदौरिया सहित भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने के बाद सवायजपुर में आकाश सिंह के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया ।