अंकित सक्सेना बदायूँ-
भारतीय जनता पार्टी जिला बदायूं के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना के आवास पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बीएल वर्मा का स्वागत किया गया ।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना ने कहा कि कायस्थ परिवार एक मजबूत परिवार है । राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मैं कायस्थ परिवार के हर सुख-दुःख में साथ दूंगा । नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने यह भी कहा कि अब भ्रष्टाचार नहीं विकास होगा ।
इस मौके पर गिरीश चन्द सक्सेना, भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, सौरभ सक्सेना, गौरव सक्सेना, रवि सक्सेना, अमित सक्सेना, लेखपाल नरेंद्र सक्सेना, विवेक सक्सेना, आकाश सक्सेना, दीपमाला गोयल, अमन सक्सेना, विकास सक्सेना आदि मौजूद रहे ।