कछौना (हरदोई): भारतीय जनता पार्टी से युवा सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश कुमार को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कछौना में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अवनीश कुमार ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मान व संघर्ष के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
बृहस्पतिवार को कछौना चौराहे पर भाजपा पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ब्रम्ह कुमार सिंह, मंडल महामंत्री नवीन पटेल, अनूप दीक्षित, सत्यप्रकाश अस्थाना, डॉ. आशीष गुप्ता, शिवम मिश्रा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया युवा कार्यकर्ताओं को बागडोर देने के कारण काफी उत्साहित हैं। वहीं अवनीश कुमार ऊर्जा से भरे थे उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से आशक्त किया वह सदैव उनके साथ हैंऔर आप सभी भाजपा की नीतियों और योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का कार्य करें।