ओवरलोडिंग बालू-ट्रैक्टर माफियाओं पर प्रशासन क्यों मेहरबान ?

कौशांबी : थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र से गुजर रहे इन ओवरलोड बालू ट्रैक्टर को कोई खौफ नहीं है सुबह 3:00 बजे से ही एक ओवरलोड बालू ट्रैक्टरों का आवागमन मनौरी होते हुए थाना पुरामुफ्ती के जस्ट सामने से निकलते हैं यहां पर और सुनसान जगह पर कुछ सिपाही खड़े होकर इन ट्रैक्टर वालों से धन वसूली करते हैं ।अनेकों बारिश का वीडियो वायरल हो चुका है परंतु इनका कुछ नहीं बिगाड़ सका और यह आराम से अपना धन वसूली का काम कर रहे हैं।

यदि पुलिस के आला अधिकारी आकस्मिक निरीक्षण सुबह 3:00 से 7:00 बजे सुबह तक करें अपने आप से देखने की ओवरलोड बालू ट्रैक्टर किस तरह फर्राटे भरते हैं जिससे शासन को राजस्व की हानि होती है वहीं पुलिस को जेब गर्म करने का मौका मिल जाता है ।क्या कौशांबी के तेजतर्रार ईमानदार पुलिस अधीक्षक इस पर भी ध्यान देने का कष्ट करेंगे या फिर यह अवैध खनन आवाज लगान का हो करके कैसे हो रहा है

मंझनपुर से विजय करण की रिपोर्ट