पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद में पत्नी ने नाराज़ हो खाया ज़ह्र

अनीस अहमद, जिला क्राइम रिपोर्टर IV24 NEWS कौशाम्बी

कौशाम्बी :- करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर में पति-पत्नी के मध्य मामूली विवाद में पत्नी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की ।

आप को बता दें कि आज हिसामपुर निवासी मोहम्मद कैश का अपनी पत्नी सूफीया बानो से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा । विवाद से नाराज़ सोफिया बानो ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया । जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी और हालत को बिगड़ता देख घर वालों के होश उड़ गए । परिजनों ने आनन-फ़ानन में सोफिया बानो को एम्बुलेन्स की मदद से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है, जहाँ उनका इलाज हो रहा है ।