Breaking News

गन्ना किसानों की अगर नहीं सुनी गई तो जारी रहेगा अनिश्चितकालीन धरना : राजेश सक्सेना

बदायूं : मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना भुगतान व यदु शुगर मिल पर बकाया को लेकर किया अनिश्चित अनिश्चितकालीन धरना यदु शुगर मिल को सेंटर कैसे दिए प्रशासन जवाब दे ।

भारतीय किसान यूनियन ने झूठे आश्वासनों से तंग आकर आज मालवीय आवास गृह में दर्जनों भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ बरेली मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की । भाकियू मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर व्यंग्य बाण चलाते हुए कहा कि शासन प्रशासन की मिलीभगत से किसानों को लूटा जा रहा है । 117 करोड़ बकाया धनराशि वाली मिल को 50 से अधिक सेंटर कैसे आवंटित हुए हैं ! यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । मिल को गन्ने की एक भी छड़ नहीं देंगे । इस अवसर पर भाकियू के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि यदि चीनी मिल ने किसानों को बेहाल किया और दो-दो वर्ष पुराना भुगतान नहीं किया तो गन्ना किसान पुरजोर विरोध करेंगे । किसान एक-एक पैसे को मोहताज है, यह असहनीय स्थिति है । उन्होंने कहा कि बदायूं में जिला प्रशासन से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे । जब तक गन्ना भुगतान नहीं हो जाता तब तक जंग जारी रहेगी ।

भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि बिजली बकाया पर ट्यूबेल कनेक्शन काट कर रिपोर्ट दर्ज हो रही है । गन्ना किसानों का इतना पैसा बकाया होने पर जब मिल से भुगतान नहीं हो पा रहा है, तब वह अपने बिजली कनेक्शन का भुगतान कहां से करें ? ऊपर से उनके ट्यूबवेल का कनेक्शन भी काट दिया जाता है । गन्ना किसान मिल पर भी नहीं जा सकता । भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर गन्ना भुगतान पर प्रशासन नहीं चेता तो तो भाकियू जबरदस्त प्रदर्शन करेगी ।

भाकियू के धरना स्थल पर दोपहर बाद जिला गन्ना अधिकारी पहुंचे । जिन्होंने कहा है कि 55 करोड़ की चीनी जब्त कर ली गई है जिसका भुगतान शीघ्र हो जाएगा । परंतु किसानों ने एक नहीं सुनी और धरने पर बैठ गए । भाकियू का मालवीय आवास गृह पर धरना जारी है । इस अवसर पर चौधरी सुरेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष सतीश साहू, अजब सिंह, राघवेंद्र सिंह कश्यप, प्रेमपाल सिंह, झाजन सिंह, विजय सिंह, जयवीर सिंह, हरवीर सिंह, अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरी शंकर, रंजीत सिंह, नारायण सिंह, महिपाल सिंह, निर्मल सिंह, जगदीश यादव, होशियार सिंह, भूरा सिंह, शिव दयाल, सागर, रामवीर, सोनपाल सिंह, पप्पू सैफी, हारून गौस आदि लोग मौजूद रहे ।