पिकअप डाले की टक्कर से महिला की मौत, बेटा जख्मी

       बहू को प्रसव पीड़ा के दौरान इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करने के लिए लिए जा रही एक महिला की पिकअप डाले की टक्कर से मौत हो गयी जबकि उसका बेटा घायल हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
       थाना क्षेत्र कासिमपुर के अलदादपुर नेवादा निवासी रामऔतार के पुत्र सुनील की पत्नी रेनू को प्रसव पीड़ा हो रही थी।उसको गम्भीर हालत में भर्ती कराने के लिए सुनील अपनी पत्नी रेनू को बाइक से लेकर सण्डीला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने आ रहा था।उसके साथ दूसरी बाइक पर रामऔतार का दूसरा बेटा संतोष अपनी माता रामकली 50 को बाइक से लेकर आ रहा था।
      सण्डीला बांगरमऊ रोड पर कोतवाली सण्डीला इलाके के समद खेड़ा के पास सामने से आ रहे पिकअप डालें ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे रामकली की मौके पर मौत हो गयी जबकि संतोष घायल हो गया।वही मौका पाकर चालक पिकअप सहित फरार हो गया।सूचना पाकर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। रामऔतार के दो और पुत्र क्रमश संदीप व सुशील है जो लुधियाना में काम करते है।