पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव गौटिया निवासी रामनाथ की 15 वर्षीय बेटी सरोजनी गुरुवार की दोपहर तकरीबन 11 बजे घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी।गैस चूल्हे के पाइप में लीकेज से सिलेंडर में आग लग गयी। इससे सरोजनी को आग ने चपेट में ले लिया। आनन-फानन में पीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल भेज गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद शुक्ला ने बताया अधिक झुलस गई। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।