एसपी ने सुझाये नारी सुरक्षा के उपाय, पुलिस लाइन में मनाया गया नारी सुरक्षा सप्ताह

पुलिस विभाग की ओर से संचालित नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में महिलाओ के लिए गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं और ग्रहणी  महिलाओ को  अपराधों और उनसे बचाव के तौर-तरीकों के बाबत जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध को छिपाएं नहीं बल्कि तत्काल घरवालों और पुलिस को इसकी जानकारी दें इस कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गई ।
पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग की ओर से संचालित विभिन्न सेवाओं मसलन यूपी100, वूमेन पावर लाईन-1090, एंटी रोमियो दल, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, ट्विटर सेवा और महिला सुरक्षा की जानकारी दी। कहा गया कि अगर आपको कालेज आते या जाते समय रास्ते में या किसी के द्वारा मोबाइल पर परेशान किया जा रहा है या छेड़खानी की जा रही है तो निर्भीक होकर वूमेन पावर लाइन-1090 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा और पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। जब तक की आपकी समस्या का समाधान नही हो जाएगा, 1090 लगातार आपके संपर्क में रहेगी। आप लोग समाज में किसी से डरें नहीं, अगर कोई परेशान करता है तो अपने माता-पिता या हमसे कहें, पुलिस महिलाओं की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।