मजदूर ने घर अंदर किसी बात से परेशान होकर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली देहात के काशीराम कॉलोनी निवासी कुलदीप सोमवार की रात में कमरे के अंदर लेटा था जहां पर सुबह के देर समय तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिला इस पर परिजनों ने किसी तरह से कमरे मे देखा तो कुलदीप साड़ी के फन्दे पर लटक रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी। गेट खोला गया लेकिन तब तक कुलदीप की दम निकल चुकी थी। भाई रिंकू के मुताबिक तीन भाई मैं छोटा था।अभी शादी नहीं हुई थी।वही कुलदीप ने आत्महत्या क्यों की पुलिस तलाश कर रही है।