पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के सहयोग से कल से नई दिल्ली में सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह विषय पर राष्ट्रीय मीडिया वार्ता का आयोजन किया जा रहाहै। ये एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जो इस महीने की दस तारीख तक चलेगा। चम्पारण सत्याग्रह की स्मृति में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पूरे देश में स्वच्छता का संदेश देना है। इस अवसर पर पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वरण अय्यर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और इसके प्रति लोगों के व्यवहार में परिवर्तन को बरकरार रखना है।