संदिग्ध हालातों में आईटीआई की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान 

           हरदोई- कोतवाली शहर क्षेत्र में आईटीआई की छात्रा ने संदिग्ध हालातों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
           सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के मुताबिक कोतवाली शहर क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी रमाकांत 20 वर्षीय पुत्री रामादेवी गांव से शहर आकर आईटीआई आकाश पढ़ाई कर रही थी । शुक्रवार की शाम उसका शव घर के अंदर दुपट्टे से लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया । सूत्रों की मानें तो युवती का पड़ोसी गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था । दोनों के बीच किसी बात को लेकर मामूली सा विवाद हुआ था । जिससे आहत छात्रा ने अपनी जान दे दी । मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया