विधानसभा बालामऊ में वाई20 चौपाल का हुआ आयोजन

कछौना, हरदोई। भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदोई द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हर विधानसभावार वाई20 चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विधानसभा बालामऊ के विकास खंड कछौना के अंतर्गत कहली स्थित सुभाष चन्द्र बोस डिग्री कॉलेज में वाई20 चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभाष एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन एवम संस्थापक इंजी० अवनीश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि व वक्ता प्राचार्य डॉ० डीएन सक्सेना, समस्त स्टाफ, कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री भाजयुमो हरदोई मयंक सिंह , भाजपा नेता दुर्गेश सिंह, भाजयुमो बालामऊ विधानसभा के चार मंडल अध्यक्ष अंकित शुक्ला, सत्यम सिंह, अमर अग्निहोत्री, अमित सिंह, कुंवर सौरभ सिंह उपाध्यक्ष कोथावां व कई कार्यकर्ता, सैकड़ों विद्यार्थी व युवा वर्ग उपस्थित रहे। चौपाल में नेतृत्व द्वारा निर्देशित सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई व वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता