कछौना, हरदोई। विधानसभा बालामऊ के भाजपा विधायक रामपाल वर्मा द्वारा आठवीं बार विधायक बनकर इतिहास रचने के बाद कछौना कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय में प्रथम आगमन पर पार्टी के मण्डल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान विधायक ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा के पदाधिकारी/कार्यकर्ता व जनता ने जो अपार प्यार-दुलार व समर्थन दिया है, इसी से आठवीं बार विधायक बनकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उस कर्ज को विकास के माध्यम से उतारा जाएगा। विधानसभा क्षेत्र विकास के मायने में कहीं से भी अछूता नहीं रहेगा। वहीं पूर्व के छूटे हुए कार्य पूर्ण किए जाएंगे। जर्जर मार्गों का जीर्णोद्धार कराने की हमारी प्राथमिकता होगी। जनता से सीधा संवाद होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ,जिला मंत्री अजय शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य ब्रह्म कुमार सिंह, लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक पंकज शुक्ला, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेंद्र शुक्ला,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोर्चा अवधेश रावत, पूर्व मंडल महामंत्री अनूप दीक्षित, मंडल महामंत्री शिवम मिश्रा, अतुल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश अस्थाना, विजय प्रकाश सिंह, नागेंद्र तिवारी, आशीष गुप्ता, मंडल मंत्री अनिल द्विवेदी, कृष्ण कुमार, बनवारी बाबा, प्रेम कुमार, भैया लाला द्विवेदी, शक्ति केंद्र संयोजक सौरभ शुक्ला, सनोज राठौर, शिव नरायण सेवक, रंजीत सिंह, गुलाब सिंह,रमेश सिंह, रमन द्विवेदी, गणेश सिंह, अमृत पाल, अनिल वर्मा, शैलेंद्र कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा, शक्ति केंद्र प्रभारी विजय सिंह, दुर्गेश सिंह कामीपुर, चेयरमैन प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासद धर्मेंद्र सिंह, विनीत लाला, अरविंद कुमार, दीननगर प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह,गौहनी प्रधान कप्तान, प्रधान सुन्नी महेश गुप्ता, प्रधान भानपुर नरेश पाल, प्रधान मरेउरा बलवीर सिंह, प्रधान मेढ़ौआ, प्रधान धतिगढ़ा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता