अभिषेक मिश्रा-
बघौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव गोपार निवासी अतुल कुमार पुत्र सुंदरलाल ने गांव के पड़ोस के बाग में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली थी । यह दोपहर 12:00 बजे की घटना है । जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुुँचकर उसको उतरवाया और ग्रामीणों ने थाने में सूचना दी ।
थाना प्रभारी फूलचंद सरोज ने आनन-फानन एस आई आरडी रावत, कांस्टेबल हरिशंकर शर्मा व कपिल यादव को मौके पर भेजा । मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के सीने पर पंपिंग करने के बाद उसकी जान बचाई और उसके बाद एंबुलेंस के द्वारा उसको वहां से सीएचसी कछौना भिजवा दिया ।
फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है । वहीं परिजनों ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं हुआ था और वह सुबह मजदूरी करने गया था । वहां दोपहर खाना खाने की छुट्टी होने के बाद उसने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया ।