अभिभावकों को नहीं देना होगा मेंटीनेंस एवं ट्रांसपोर्ट चार्ज : डीएम

बदायूँ: लाॅकडाउन की अवधि में विद्यालय की ओर से अभिभावकों से फीस के साथ बिल्डिंग एवं ट्रांसपोर्ट चार्ज नहीं लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि अभिभावकों से बिल्डिंग एवं ट्रांसपोर्ट चार्ज नहीं लिया जाएगा और न ही लॉकडाउन में तीन माह की फीस अभिभावकों से किसी भी दशा में दबाव बनाया जाएगा। यदि किसी विद्यालय की ओर से अभिभावकों पर फीस के लिए दवाब बनाने की कोशिश की गई या बिल्डिंग एवं ट्रांसपोर्ट चार्ज लगाया गया तो उसके प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

डीएम ने कहा है कि जो अभिभावक फीस देने में सक्ष्म हैं और वह स्वेच्छा से फीस देना चाहते हैं तो जमा कर लें, लेकिन किसी भी अभिभावक पर किसी प्रकार का दवाब नहीं बनाया जाएगा। यदि किसी अभिभावक पर दबाव बनाया जाए तो तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक या जिलाधिकारी से शिकायत करें, शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। स्टेश्नरी की दुकानों को खुलने की अनुमति दी जा चुकी है, दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक में न बेचे कोई सामग्री, अन्यथा कार्यवाही होगी। अभिभावक बिलकुल परेशान न हों, घर में बच्चों को कोरोना से बचाव के उपाय बताएं, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और फिजीकल डिस्टेंसिंग के बारे में भी बताए। जिससे वह खुद तो जागरुक हों और दूसरे बच्चों को भी जागरुक करें।