पत्नी से झगड़कर एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार का है। यहां के श्याम उर्फ छोटू रेलवेगंज में विसात खाना की दुकान करता था। बताया गया है शनिवार की शाम को पत्नी अनीता से घरेलू किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात से श्याम इतना खफा हो गया उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक 3 वर्ष पहले श्याम की शादी हुई थी।
गांव के बाहर लटका मिला युवक का शव
एक अन्य घटना में बेनीगंज कोतवाली के हूसेपुर निवासी रमेश पुत्र खन्ना गांव के बाहर करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया है घरेलू किसी बात से परेशान रहता था।वही परिजनों का कहना है कि वह शराबी था। जिसके चलते आए दिन विवाद हुआ करते थे।