ग्राम बालामऊ में भारतीय युवा मंचके तत्वावधान में ग्रामवासियों द्वारा पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सपूतों को श्रद्धाञ्जलि अर्पित की गयी । सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पहले पाकिस्तानियों को ललकार कर नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और फिर पञ्चायत भवन परिसर में अशोक स्तम्भ पर दीपदान किया ।

इस मौके पर भारतीय युवा मंच के अध्यक्ष गौरव कुमार (कपिल कुमार), मंच संयोजक आशीष कुमार, मंच के सक्रिय कार्यकर्ता हिमांशू दीक्षित, अभिजीत मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार (बिल्लू), मो०आजाद, सौरभ, विनय सिंह, नीरज त्रिवेदी, मंजेश शुक्ला, मनमोहन (गुरुदेव), देवेन्द्र, प्रभाष तिवारी, मो० शकील, हिमांशु पटेल, अंकित कुमार पटेल, मनोज कुमार, शोभित पटेल, सतेंद्र सिंह (बाबू), मनोहर, मो०सरताज, टीटू, रामखेलावन कनौजिया अध्यक्ष (क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन), दिलीप कुमार ‘रानी’, देवेन्द्र कुमार ‘डीके’, ऋषि आदि के साथ कई सदस्य व ग्रामवासी मौजूद रहे ।