गरीब एवं असहाय लोगों को प्राथमिता पर निष्पक्ष न्याय दिलायें:- विपिन कुमार मिश्र

गांव के पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाया जाये:- पुलकित खरे

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने साथ आज सम्पूर्ण थाना दिवस के अवसर पर थाना लोनार पहुंच कर फरियादियों को समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांव की पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाया जाये। इस अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि गांव के दंबग एवं समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों का चिहिंत किया जाये और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये ।

पुुुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि थाने पर आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को ध्यान देकर सुना जाये और गरीब एवं असहाय लोगों को प्राथमिता पर निष्पक्ष न्याय दिलायें। इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाने के निरीक्षण के दौरान बन्दी गृह, मालखाना एवं पुलिस कर्मचारियों के रहने वाले क्वार्टर आदि के बारे में जानकारी ली।