शाहाबाद(हरदोई)- गाजे बाजे और मनोरम झांकियो के निकली सावन माह की प्रथम कांवर यात्रा का यहां भव्य स्वागत करने के बाद तिलक लगाकर छोटी कांशी गोला गोकर्नाथ के लिए रवाना किया गया। रविवार को कांवरियों ने घटियाघाट से जलभर शहर की सीमा कटा तिराहा से जैसे ही प्रवेश किया। वहां पर पहले से मौजूद शिवभक्तों एवं समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर सारा वातावरण जय भोले के नारों से गूंज उठा। गाजे बाजे और मनोरम झांकियों के साथ यह कावर यात्रा गिगियानी, घंटाघर, सदरबाजार, स्टेट बैंक, नगर पालिका, सरांय दरवाजा, अल्हापुर होते हुये हरियाली बाजार पहुंची। कांवर यात्रा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। हरियाली बाजार से सभी कांवर यात्रियों को तिलक लगाकर मंगलम यात्रा की कामनाओं के साथ छोटी काशी के लिए रवाना किया गया।