जीर्णोद्धार कार्य में गुणवत्ता खराब पाये जाने पर अधिकारियो एवं कर्मचारियो के विरूद्ध कार्यवाही के आदेश

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि विकास खण्ड कोथावां की ग्राम पंचायत कल्यानमल में स्थापित होम्योपैथिक चिकित्सालय के जीर्णाेद्धार का कार्य उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा था। इस कार्य की जिलाधिकारी द्वारा जाॅच कराये जाने पर कार्य की गुणवत्ता खराब पायी गई, जिस पर लागत में 5 प्रतिशत की कटौती किये जाने के आदेश दिये गये है। इस कार्य में शिथिल पर्यवेक्षण के लिए उत्तरदायी अधिकारियों एवं कर्मचारियो के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।