देश का अभिनंदन हुआ आजाद….तो बेटे का नाम अभिनंदन ही रख दिया

राज चौहान-

हरदोई|विंग कमाण्डर अभिनंदन के साहस और पराक्रम पर पूरा देश कायल है।मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 को धूल चटाने वाले विंग कमांडर की पाक ने रिहा करने का फैसला लिया तो देश जश्न मनाने में जुट गया।
ऐसे में अभिनंदन के पराक्रम से अभिभूत होकर शाहाबाद के दम्पति ने अपने नवजात बेटे का नाम अभिनंदन ही रख दिया।दरअसल शाहाबाद निवासी दीप चन्द्र अवस्थी जो पेशे से व्यवसायी है।गुरुवार को उनकी पत्नी मोनिका अवस्थी शाहजहांपुर स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में एडमिट थी जहां उनको 5 बजे एक बेटे को जन्म दिया ।जन्म देने के तुरंत बाद पाक ने भारत के विंग कमांडर को रिहा करने फैसला लिया।उनके पराक्रम को सलाम करते हुए उन्होंने बेटे का नाम भी अभिनंदन दिया।दीप चन्द्र अवस्थी ने बताया कि वह विंग कमांडर के पराक्रम के कायल है पूरा देश उनके साहस को नमन कर रहा।राष्ट्रभक्ति से प्रेरित होकर उन्होंने अपने बेटे का नाम अभिनंदन रखा है साथ ही वह चाहते है मेरा बेटा भी बड़ा होकर देश की सेवा करे और विंग कमांडर की तरह ही पराक्रमी बने।