कछौना (हरदोई): बालामऊ जं. रेलवे स्टेशन पर 19 मार्च को रेल महाप्रबंधक के आगमन को लेकर मण्डल रेल प्रबंधक ने शनिवार की शाम स्टेशन की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने रनिंग रूम, लोको लॉबी व स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते समय स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं व आवश्यक दवाओं की उपलब्धता को लेकर निर्देश दिया।
स्टेशन पर साफ-सफाई को लेकर डीआरएम संतुष्ट दिखे व इसके लिए रेल अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। स्टेशन अधीक्षक ने सफाईकर्मियों का बजट बढ़ाने के लिए डीआरएम से अनुरोध किया जिससे सफाई व्यवस्था और बेहतर हो सके।
इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक ए.पी.सिंह, आई. डब्ल्यू. रामबली गौतम, पी.डब्ल्यू.आई., जीआरपी चौकी इंचार्ज, आरपीएफ इंचार्ज समेत रेलवे स्टेशन से सम्बंधित सभी आलाधिकारी मौजूद रहे।