बिल्सी :- बदायूं जिले के बिल्सी नगर में कल शाम नगर के श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम की भांति ही श्री हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया एवं प्रसाद वितरण के उपरांत बैठक के माध्यम से संगठन में सामूहिकता एवं सक्रियता पर चर्चा की गई,जिसमें शिवंक दीक्षित को नगर अध्यक्ष का दायित्व दिया गया ।।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुनिराज जी प्रान्त मंत्री , अर्पित गुप्ता जी विभाग मंत्री रहे ।।
कार्यकम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शुभम शर्मा , जिला मंत्री मोहित शर्मा ‘गुरु’ , तहसील महामंत्री अमन दीप उपाध्याय ने की । तहसील मीडिया प्रभारी प्रवल वार्ष्णेय , अनुज शर्मा , शिखर उपाध्याय , माधव गुप्ता , हर्षित शर्मा , नगर मीडिया प्रभारी देवेश वार्ष्णेय , वरुण शर्मा , आकाश वार्ष्णेय आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा ।।