-कोतवाली शहर क्षेत्र के भदैचा गांव में डायरिया बीमारी ने पांव पसार दिए
-पीड़ितों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हरदोई– कोतवाली शहर क्षेत्र के भदैचा गांव में डायरिया बीमारी ने पांव पसार दिए हैं जिसके चलते एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन लोगों की गंभीर हालत देख इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी सुरेश के चार बच्चे हैं जिनमें से ज्योति 4 वर्ष को मंगलवार की सुबह उल्टी दस्त आना शुरू हो गया जिसका इलाज सुरेश ने स्थानीय चिकित्सक के पास करवाया हालत में सुधार न होते देख बच्ची को जिला अस्पताल लाने का बंदोबस्त कर रहा था उसी दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया बच्ची का शव दफनाकर सुरेश घर पहुंचा जहां पर अर्जुन 12 वर्ष बृजमोहन 6 वर्ष और मोहिनी 1 वर्ष उल्टी दस्त आ रहे थे यह देख कर सुरेश ने आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सक डॉ मनोज देशमणी ने भर्ती कर इलाज चालू कर दिया