हरदोई – शनिवार की सुबह भदैचा रजवहा में एक हिस्ट्रीशीटर का शव पड़ा मिला।परिजन हत्या कर फेंके जाने की आशंका कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला सुरसा थाना के अशरफाबाद गांव का है। गांव निवासी राम शंकर का शनिवार की सुबह गांव के बाहर से निकले तो भदैचा रजवहा में उसका शव पड़ा मिला।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक राम शंकर के मुंह और नाक से खून का रिसाव हो रहा था। भाई राम शरण ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं ।वही लोगों में चर्चा है, कि रामशंकर शातिर अपराधी था।परिजन कह रहे हैं कि पुलिस में नामजद नहीं था। साधारण मारपीट की घटनाएं किया करता था। राम शंकर के 3 पुत्र एक पुत्री है।दो भाइयों में छोटा था।खेती किसानी करने का काम करता था।