राजस्वकर्मी के साथ मारपीट

हरदोई- टड़ियावां में संग्रह अमीन अनूप कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह गाँव बर्रा सराय में राजस्व वसूली करने गए थे। इसी दौरान गांव निवासी श्यामू पुत्र जगदीश पर सरकारी बकाया का भुगतान करने के लिए कहने पर आरोपी ने उत्तेजित होकर अमीन को अपशब्द कहते हुए उसके साथ मारपीट की।साथ ही उसके पास मौजूद अभिलेख भी फाड़ दिए।घटना की लिखित तहरीर पीड़ित कर्मी द्वारा पुलिस को दी गई।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।तलाश जारी है।