बदायूं/बिल्सी :- बिल्सी बिसौली मार्ग स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल जैन मंदिर पर आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, इसके साथ ही पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जिस में क्षेत्र व आसपास के लोगो को पर्यावरण क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले नौजवानों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तहसीलदार बिल्सी अशोक सैनी ने लोगों से अधिकाधिक पौधरोपण करने की अपील की उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारियां हैं हर शुभ अवसर पर एक वृक्षारोपण प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए यहां कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे कोतवाल बिल्सी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने भी लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया उन्होंने कहा की समिति पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम विगत कई वर्षों से करती आ रही है जो एक सराहनीय कदम है सभी लोगों के इन से प्रेरणा लेनी चाहिए एवं वर्ष में जब समय हो तब तब एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस भी आयोजित हुआ इसमें बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी ने लोगों को मुख्यमंत्री के जीवन काल से संबंधित बातों पर प्रकाश डाला एवं प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए सहारा नी कार्यों की प्रशंसा की गई समिति के जिला अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रशांत जैन ने लोगों को पर्यावरण मुहिम से जुड़ने की अपील की कहा कम से कम अपने जन्मदिन अपने माता-पिता की एनिवर्सरी या किसी महापुरुष की जन्म जयंती पर या पुण्यतिथि पर एक पौधा अवश्य रोपना होगा जिससे हमें दो फायदे होंगे एक तो उस पर्व की यादगार रहेगी और हमारा साथ ही साथ पर्यावरण भी संरक्षित होगा आचार्य संजीव रूप ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पर्यावरण का मनुष्य जीवन से गहरा संबंध है पेड़ पौधे व मानव एक दूसरे पर निर्भर हैं किसी भी तरीके की बीमारी से बचने के लिए मनुष्य को किसी न किसी रूप में प्रकृति के साथ जोड़ना ही होगा प्रदूषण को कम करने के लिए एवं बीमारियों को दूर भगाने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है उन्होंने काव्य पाठ भी किया एवं लोगों को सचेत किया समिति के जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने भी काव्य रचना के माध्यम से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए दूर दूर रहकर पौधारोपण किया इस मौके पर समिति के सीमित सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।