हैड्रॉप्स फेटलिस बीमारी से ग्रस्त प्रेग्नेंसी की बाबा मिशन हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलीवरी

बदायूं/बिल्सी:- बिल्सी के बाबा मिशन हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक डॉ सुनयना पाठक ने हैड्रॉप्स फेटलिस बीमारी से ग्रस्त प्रेग्नेंसी की सफलता पूर्वक नार्मल डिलीवरी की। मरीज ने बताया कि वह कई अस्पतालों में दिखा चुकी सभी ने उसे ऑपरेशन कराने की सलाह दी, तत्पश्चात उसे किसी ने बाबा मिशन हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक डॉ सुनयना पाठक के बारे में बताया तब महिला ने बाबा मिशन हॉस्पिटल पहुँचकर डॉक्टर को दिखाया,यहाँ डॉ सुनयना ने बीमारी से ग्रस्त उसकी नार्मल डिलीवरी की। नगर में डॉ सुनयना पाठक की प्रशंसा हो रही है।
बाबा मिशन हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक डॉ सुनयना पाठक ने बताया कि यह बीमारी दो से तीन हज़ार प्रेग्नेंसी में से एक मे होती है। इसकी हमने सफलता पूर्वक नार्मल डिलीवरी की।इस कार्य को सफलता पूर्वक करने के लिये हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ बधाई का पात्र है।