‘अविचल प्रभा’ का विमोचन सम्पन्न

भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान के नारी मंच से गत तीन वर्षों से ‘अविचल प्रभा’ ई-पत्रिका लगातार अपना वर्चस्व बरकरार रख प्रकाशित हो रही है । संस्थान की प्रबन्धिका छाया सक्सेना प्रभु के प्रबन्धन और सम्पादन में यह पत्रिका सफलता की ओर अग्रसर है ।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित को अविचल प्रभा ई पत्रिका की साहित्य सम्पादिका डॉ० कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी ने बताया कि इस बार पत्रिका अक्टूबर नवम्बर (त्योहार विशेषांक) रूप में निकाली गई और देश-विदेश से साहित्यकारों द्वारा अविचल को मिली बधाईयां व पत्र भी पत्रिका में प्रकाशित किये गये हैं । हमारा अगला दिसम्बर का अंक विद्या धनम् पर आधारित है और साहित्यकारों से इसी विषय पर आधारित रचनायें पत्रिका में छापने हेतु आमंत्रित की जा रहीं ।