इंग्लैण्ड, स्कॉटलैण्ड और आयरलैण्ड के 12 शहरों में आयोजित 12 कवि सम्मेलनों की श्रृंखला में बदायूँ की डॉ॰ सोनरूपा विशाल आमंत्रित

भारतीय उच्चायोग ब्रिटेन (लंदन), ब्रिटेन की कई सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं एवं केंद्रीय सांस्कृतिक सम्बद्ध परिषद (आई सी सी आर) द्वारा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिये आयोजित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों में आयोजित विराट कवि सम्मेलनों की श्रृंखला में बदायूँ से डॉ सोनरूपा विशाल को आमंत्रित किया गया है ।

लंदन, स्कॉटलैंड और आयरलैंड के 12 शहरों में आयोजित 12 कवि सम्मेलन की ये श्रृंखला दिनांक 19 सितंबर से प्रारम्भ होकर 5 अक्टूबर को समाप्त होगी । पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति द्वारा अमेरिका के 24 शहरों में काव्यपाठ कर चुकीं विख्यात कवि डॉ उर्मिलेश की पुत्री सोनरूपा अपने शालीन और उत्कृष्ट काव्य पाठ से छाप छोड़ कर आईं थीं । उनकी इस उपलब्धि पर देश के एवं शहर के साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है ।