ट्रक की टक्कर से कार चालक समेत एक ही परिवार के चार घायल 

हरपालपुर- थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर बद्रीपुरवा गांव के पास गुरुवार को एक कार में सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार चालक समेत फतेहपुर जनपद निवासी एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए है।घायलो को सी एच सी हरपालपुर में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के 12 पराधनई गांव निवासी मनोज त्रिवेदी 51पुत्र शिव प्रताप नारायण त्रिवेदी अपनी कार से अपनी पत्नी पुष्पा 45 वर्ष पुत्री आस्था 22 को लेकर कठोली थाना बरवाला जनपद पंचकूला हरियाणा निवासी कार चालक राजेश 28 के साथ कानपुर से चंडीगढ़ जा रहे थे।वहाँ वह जॉब करते है। हरपालपुर थाना क्षेत्र के बद्रीपुरवा गांव के पास कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर सवाजपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे चालक समेत कार सवार सभी चारों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। रास्ते से गुजर रही टिकैया गांव निवासी ककरा गांव के जूनियर स्कूल में तैनात टीचर समाजसेविका प्रिया दुबे ने पुलिस को फोन कर सभी घायलों को वाहन की व्यवस्था कर सीएससी में भर्ती करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार है।