हरदोई– दिल्ली से लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से हरदोई कार से जा रहे दो व्यापारी भाइयों की कार पर गोली मारी गई जिसमें दोनों भाई बच गए परंतु गोली शीशा तोड़कर बाडी में धंस गई।बिलग्राम पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है । व्यापारी ने दो को व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता के चलते हत्या कराने के प्रयास की साजिश रचने व जानलेवा हमला कराने में रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है ।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे के आसपास कोतवाली में आकर व्यापारी पवन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी अवँतिका कालोनी सेक्टर व थाना रोहणि नई दिल्ली ने पुलिस को सूचना दी कि वे सराफा व्यवसायी है और उनकी दुकान दिल्ली में है । अपने भाई रवि कुमार के साथ दिल्ली से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से हरदोई आ रहे थे । सदर पुरस्थित ढाबे पर खाना खाकर उनका भाई रवि कुमार कार चलाने लगा और वे सीट नीचे कर सो गए । इसी बीच कटरा बिल्हौर हाईवे पर रोशन पुर पौध शाला के पास हेलमेट लगाए दो अज्ञात बाइक सवारों ने कार के निकट से पीछे की सीट पर फायर किया । लेटे होने के कारण पवन कुमार तो बच गए परंतु गोली शीशा तोड़ती हुई गाड़ी में धंस गई । व्यापारी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली मंगोल पूरी निवासी अनुराग गोयल व रामनरेश पता अज्ञात ने उनकी हत्या कराने की धमकी दी थी उनके द्वारा साजिश रचकर उनपर जानलेवा हमला कराया गया । कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मौके की जाँच में पुलिस को मौके से कारतूस का खोखा बरामद हुआ है । मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।