-हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव से ले जाई गयी बरामद हुई युवती को लेकर संगठनों ने महिला थाने पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि यह मामला लव जेहाद का है और ऐसे मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।हालांकि हंगामे की खबर पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत कराया।
बता दें पिछले दिनों टड़ियावां थानाक्षेत्र के एक गांव से एक लड़की को सीतापुर के पिसांवा थाना क्षेत्र के मूड़ा निवासी एक दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया था जिसकी शिकायत परिजनों ने टड़ियावां थाने में की थी।करीब 15 दिन बाद बीत जाने के बाद भी पुलिस लड़की को बरामद नहीं कर पायी थी जिसके चलते क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा टड़ियावां के पदाधिकारियों ने थाने का घेराव किया था और पुलिस को आन्दोलन की चेतावनी भी दी थी जिसके परिणामस्वरूप रात में लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया था।एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश के अनुसार कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।