राहुल मिश्र, बघौली
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी चौराहा पर थाना प्रभारी फूलचंद सरोज और चौकी प्रभारी जब्बार खां के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में कई दोपहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया गया ।
दोपहिया और चार पहिया वाहनों से लगभग ₹8000 समन शुल्क वसूला गया । पुलिस द्वारा सभी दो पहिया वाहन चालकों से अनुरोध भी किया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं और वाहन से संबंधित जरूरी कागजात साथ में लेकर ही वाहन चलाएं । पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग से बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहनों के चालको में हड़कंप की स्थिति दिखाई दी ।