पेड़ गिरने से तीन मकान गिरे, बड़ा हादसा टला

सांडी हरदोई- थाना क्षेत्र के ग्राम अण्टवा में पुराना पाकर का पेड़ गिरने से तीन मकान धराशायी हो गये जबकि परिजन बाल बाल बच गये। मालूम हों कि शुक्रवार की शाम 7 बजे लगभग गर्मी के कारण परिजन व बच्चे बाहर बैठे थे कि अचानक घर के बाहर खड़ा पुराना पाकर का पेड़ गिर पडा । गनीमत है कि जान माल का नुकसान होने से बच गया।
हालांकि रामलडैते, जगदीश व अनन्तराम का मकान क्षति ग्रस्त हो गया। लेखपाल नीरज द्विवेदी ने मौके का जायजा लिया।