वृद्ध को गोली मारने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

हरदोई- टड़ियावां थाना क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार की शाम एक वृद्ध को गोली मारने के आरोप में पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़ित रहीश पुत्र स्व.राम गुमानी निवासी गद्दी पुरवा मजरा सिकन्दरपुर द्वारा पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बुधवार की शाम समय लगभग 7 बजे वह गांव परसनी से साइकल से घर आते हुए लहराई मोड़ के पास हरदोई गोपामऊ मार्ग पर विरोधी रामशंकर व उनके बेटे विक्की ने उसे रोककर जान से मारने की नीयत से गोली मारकर फरार हो गए।जिन्हें पुलिस व परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया।जहाँ से घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया।जहाँ इलाज चल रहा है।घायल के बेटे लालमोहम्मद द्वारा प्राप्त तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले का अभियोग दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव के अनुसार प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।कार्यवाही जारी है।