राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जूनियर हाई स्कूल बांसा, मल्लावां पुनः अव्वल

मल्लावां- जूनियर हाई स्कूल बांसा , वि0 क्षे0 मल्लावां के छात्र शौर्य कुमार ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2018 अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण कर ली है। यही नहीं लगातार इस विद्यालय के लिए यह दूसरा कीर्तिमान है । विगत वर्ष में यह परीक्षा इसी विद्यालय की छात्रा अमला वर्मा ने वर्ष 2017 में पास की थी।

आपको बता दें योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा नवंबर 2018 में परीक्षा नियामक प्राधिकारी , एलनगंज प्रयागराज द्वारा आयोजित की गई थी जिसका परिणाम जून 2019 को घोषित किया गया। संभवतः पूरे प्रदेश में किसी परिषदीय विद्यालय के लिए यह इस विद्यालय के नाम एकलौता कीर्तिमान है। जहाँ इस विद्यालय के छात्र ने लगातार दूसरी बार इस परीक्षा को पास किया हो। इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र/छात्रा को प्रति माह ₹ 1000 छात्रवृत्ति के रूप में इंटरमीडियट तक की पढ़ाई के लिए मिलते रहेंगे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक व समस्त स्टाफ ने किया सम्मानित

छात्रों की इस उपलब्धि व इस खुशी के मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व स्टाफ छात्र शौर्य कुमार को सील्ड देकर व मिठाई खिलाकर छात्र को सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र शौर्य ने बताया कि वह इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता पिता को देना चाहते हैं। साथ व वह इस छात्रवृत्ति का सहयोग लेकर आगे की पढ़ाई खूब मन लगाकर करते हुए बड़े होकर प्रशासनिक सेवा में आकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

विद्यालय के छात्र नित नई ऊंचाइयों को छुएं इसके लिए विद्यालय प्रतिभाओं को पहचान कर उनके हौसलों को सदैव पंख देने का कार्य कर रहा है व भविष्य के लिए भी अच्छी संभावनाएं तलाश रहा है। विद्यालय का यह प्रयास रहेगा कि भविष्य में आयोजित होने वाली ऐसी छात्रवृत्ति परीक्षाओं में यह कीर्तिमान विद्यालय के नाम बना रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सत्येंद्र कुमार, शिक्षक प्रवीण कुमार, पूनम कनौजिया, ममता देवी, पिंकी विश्वकर्मा, रुचि वर्मा व समस्त छात्र मौजूद रहे।

पूर्व में गणित/ विज्ञान मेले में भी बना था जनपद में अव्वल विद्यालय के गुरुजनों के अथक परिश्रम के बल पर विद्यालय के बच्चों ने जनपद में पूर्व वर्षो में आयोजित गणित/ विज्ञान मेले में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय का नाम रौशन किया था।