शासन द्वारा संचालित विकास कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का वंचित लाभार्थियों के सर्वेक्षण हेतु खुली बैठक में चयन प्रक्रिया ग्राम सभाओं में शुरू

*कछौना(हरदोई):* शासन द्वारा संचालित विकास कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित योजना, महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के अनुसार पात्र एवं छूटे हुए वंचित लाभार्थियों के सर्वेक्षण हेतु खुली बैठक में चयन प्रक्रिया ग्रामसभा में शुरू हो गई। जिनके प्रपत्र भरकर जमा किए जाएंगे। जिसका निर्देश ग्राम विकास विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिससे पात्र व्यक्तियों को लाभकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। उनके परिवारों को शामिल करके योजना का लाभ दिलाया जा सके। इस विषय में खण्ड विकास अधिकारी बुद्धदेव द्विवेदी ने बताया कि इस कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। घर-घर जाकर कर्मचारी फार्म भरवाने का कार्य करेंगे। जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रह जाए।


*रिपोर्ट- पी०डी० गुप्ता*