विभिन्न बाजार में मिलावटी सरसों का तेल धड़ल्ले से बिक रहा है। बेचे जा रहे सरसों तेल में सेहत के लिए जानलेवा स्तर तक का खतरनाक सामग्री प्रयोग की जा रही है जिससे लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।ऐसे ही दुकानों पर शाहाबाद में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की और एक तेल विक्रेता व एक मिठाई विक्रेता का सैम्पल भरा।हालांकि छापेमारी से हड़कंप मच गया और दुकानदार दुकानें बंद करके भाग निकले।
शाहाबाद में मिलावटी खाद्य तेल के इस खेल में धंधेबाज ब्रांडेड उत्पाद से मिलते-जुलते नाम के रैपर तैयार कर असली की आड़ में नकली व मिलावटी रिफाइंड व सरसों तेल खपा कर आम आदमी की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।बताया जाता है कि इसके लिए टिन पर ब्रांडेड सप्लायर के नाम से मिलते-जुलते नाम वाले स्टिकर चस्पा पर फुटकर दुकानदारों से लेकर आम उपभोक्ता को धोखा दिया जाता है कानूनी दांव पेच से बचने को इन स्टिकर पर काफी छोटे व जल्दी पढ़ने में न आने वाले अक्षरों में ब्लेंडेड ऑयल को स्टाइलिश लैटर में दर्ज कराया जाता है ताकि पकड़ होने पर बचा जा सके।
हालांकि जानकारी मिलने पर शाहबाद में खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए एस गंगवार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की।छापेमारी के दौरान हड़कम्प मच गया और तेल कारोबारी अपनी दुकान बंद करके फरार हो गए।हालांकि टीम ने यहां दो दुकानों नमूना भर लिया है।गया एक सैंपल मिठाई का लिया गया और दूसरा सैम्पल तेल का।अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो सामने आएगा मामले में कार्यवाई की जाएगी।