एसएसपी बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन चौराहे पर नवनिर्मित यातायात सहायता बूथ का किया गया उद्घाटन

दिनांक 03.07.2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाईन चौराहे पर नवनिर्मित यातायात सहायता बूथ का उद्घाटन किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात विनय कुमार द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक पंकज सिंह, यातायात प्रभारी राममिलन व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

यातायात सहायता बूथ के निर्माण से जनता को किसी प्रकार की समस्या होने पर एवं कोई दुर्घटना होने पर बूथ पर शिकायत कर सकते है, जिससे पुलिस को समय पर सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी । बूथ पुलिस लाईन चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों के धूप एवं बरसात के समय बैठने की भी व्यवस्था मे काम आयेगा । यातयात पुलिसकर्मी अब बेहतर तरीके से यातायात का संचालन करेंगे । बूथ का निर्माण अपराध नियंत्रण व यातायात संचालन में सहायता करेगा एवं बेहतर पुलिसिंग में सहायक होगा ।