प्रदेश की 100 मंडियाँ ई-नेम पोर्टल से जोड़ी गयीं

अपर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि बाजार में कृषकों को उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश की 100 मंडियों को ई-नेम पोर्टल से जोड़ा गया । ई-नेम योजना में यूपी से देश के सर्वाधिक 26 लाख किसान, 32 हजार व्यापारी पंजीकृत हो चुके हैं । किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन नम्बर-155241 जारी किया गया । किसान इसका विभिन्न मंडियों के फसलों, उत्पादों के मूल्यों की जानकारी के साथ खेती की समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन का उपयोग कर रहे हैं ।