आज पी.बी.आर. इण्टर तेरवा गौसगंज हरदोई में पी. बी. आर. सुरेन्द्र विक्रम सिंह चैरिटेबल सोसायटी के सदस्यों द्वारा शिक्षा रूपी प्रकाश फैलाकर क्षेत्र ही नहीं अपितु आसपास के जिले को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने वाले महान शिक्षाविद् ब्रम्हलीन सुरेन्द्र विक्रम सिंह जी की 95 वीं जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर कालेज के अध्यक्ष श्री बाबूलाल, प्रबंधक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, श्री राजीव कुमार मिश्र आदि द्वारा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।